Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफल 15 फरवरी 2025: जानें शनिवार को कैसा रहेगा आपका भाग्य, किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी?

आज का राशिफल 15 फरवरी 2025: जानें शनिवार को कैसा रहेगा आपका भाग्य, किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी?
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 फरवरी 2025 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। मेष, मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ के लिए नए अवसर मिलेंगे, तो कुछ को फिजूलखर्ची से बचना होगा।

Aaj Ka Rashifal In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा, जिससे कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं पंडित गोविंद सिंह के अनुसार सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज आपके भीतर ऊर्जा बनी रहेगी। आप परिवार के लिए शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं, जिससे धन खर्च होने की संभावना है। तनाव से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
आज की सलाह: परिवार के साथ खरीदारी करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पर्पल
लकी नंबर: 5

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की जरूरत है। कार्यस्थल पर व्यवहार पर ध्यान दें और गैरजरूरी खर्च से बचें, वरना आने वाले दिनों में पछताना पड़ सकता है।
आज की सलाह: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आपके विरोधी आपको रोकने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे सफल नहीं हो पाएंगे। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को समय दें।
आज की सलाह: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
भाग्यशाली रंग: ब्लैक
लकी नंबर: 2

Read More: आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता दें। विवाहित लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा।
आज की सलाह: धैर्य रखें और परिवार को समय दें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी
लकी नंबर: 6

Read More: आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज का दिन थोड़ा सुस्त लग सकता है। खुद को प्रेरित करें और नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं।
आज की सलाह: वरिष्ठ लोगों की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग: हल्का चैती
लकी नंबर: 4

Read More: आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताएं और दिन की शुरुआत मंदिर जाकर करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
आज की सलाह: मंदिर जरूर जाएं।
भाग्यशाली रंग: पर्पल
लकी नंबर: 9

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज मित्रों और शत्रुओं से सावधान रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें। प्रेम जीवन में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
आज की सलाह: गुस्से पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
लकी नंबर: 1

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से बचें। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
आज की सलाह: कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी
लकी नंबर: 1

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज जुए या जोखिम भरे कार्यों से बचें। पैसों की चिंता न करें, बल्कि नई आमदनी के स्रोत तलाशें। काम को लेकर धैर्य बनाए रखें।
आज की सलाह: नई इनकम सोर्स पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 9

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज आपको अपने डर को दूर करने की जरूरत है। यदि कोई प्रोजेक्ट सफल नहीं हो रहा तो उसे छोड़ने में संकोच न करें और नए अवसरों की तलाश करें।
आज की सलाह: नए प्रोजेक्ट पर विचार करें।
भाग्यशाली रंग: चैती
लकी नंबर: 5

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। अगर आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता है तो बैकअप प्लान जरूर तैयार करें। कार्यस्थल पर पूरी फोकस के साथ काम करें।
आज की सलाह: बैकअप प्लान बनाएं।
भाग्यशाली रंग: हल्का क्रीम
लकी नंबर: 2

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय अवसरों का लाभ उठाएं और काम को पूरे उत्साह से करें।
आज की सलाह: मंदिर जाकर दिन की शुरुआत करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 1

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us