Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:कौन सी राशियों के लोग आज रहें सावधान..जानें दैनिक राशिफ़ल से..!

आज दिनांक 22 नवम्बर दिन शुक्रवार का दैनिक राशिफ़ल जानें..युगान्तर प्रवाह पर।

मेष:आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके ये खर्चे घरेलू होंगे और ऐसे में आप न चाहते हुए भी व्यर्थ के कार्यों में अपना धन लगाएंगे। जिससे आगे चलकर इन्ही ख़र्चों में वृद्धि आपकी चिंता का मुख्य कारण बन सकती है। जो लोग विदेशों में या घर से दूर रहते हैं। उनके लिए ये समय विशेष तौर पर अनुकूल रहने वाला है।

वृषभ:आज के दिन अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखते हुए बाहर के तले-चुने भोज्य पदार्थों से परहेज करें। नहीं तो आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आज के दिन आपको कही से दुखद समाचार मिलने की संभावना रहेगी। जिससे आपका मन व्यथित हो सकता है।

मिथुन:आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। इस समय आप कोई नया कर्ज लेकर अपने पुराने कर्ज को चुकाने का मन बना सकते है। इसलिए ऐसा करने से पहले एक बार सोच-विचार करना आपके लिए बेहतर होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और आपकी कठिन मेहनत रंग लाएगी।

कर्क:आज के दिन आपके सकारात्मक प्रयास आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने में मदद करेंगे। जिससे आपकी सामाजिक छवि को फायदा मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी के संग किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आपके अपने भाई-बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी।

Read More: आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान

सिंह:आज के दिन आपको और आपके जीवन साथी को कुछ स्वास्थ्य संबंधित कष्ट भी उठाना पड़ेगा। हालांकि व्यापारी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्या आ सकती है। इसलिए इस समय बहुत ध्यान से किसी भी प्रकार के लेन-देन को करें।

Read More: आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

कन्या:आज के दिन आपको अचानक से अलग-अलग स्रोतों से धन का लाभ होगा। हालांकि आपके पिता जी को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें। आज के दिन विशेषतौर से सरकारी और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

Read More: आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

तुला:आज के दिन आपको अपने कार्य के स्थल पर अपने वरिष्ठ लोगो से अनबन होने की संभावना है। आज के दिन कार्य स्थल पर किसी भी अधिकारी से विवाद की स्थिति में न पड़े अन्यथा भविष्य में नुक्सान हो सकता है।

वृश्चिक:आज के दिन आप आपके भाई-बहनों के लिए भी समय अच्छा नहीं है। इस दौरान आपके प्रयासों में कमी के चलते आपको सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। आपके ऊपर आलस्य की अधिकता होने से काम के प्रति आपका मन नहीं लगेगा।

धनु:आज के दिन आपकी अपने सेहत को लेकर ज़रा भी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। इसलिए कुछ भी खाते हुए विशेष सावधानी बरतें। हालांकि आपको किसी स्रोत से धन लाभ होगा। साथ ही आपको किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

मकर:आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। सेहत खराब होने के चलते आपके मन में निराशा का भाव आएगा और आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद भी सही से उठा पाने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे।

कुंभ:आज के दिन आपको अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होगी। अन्यथा संभावना है कि आप अपनी किसी लापरवाही के चलते बीमार पड़ सकते है। इस समय आपके जीवन साथी को भी कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है।

मीन:आज के दिन आपके मन में चल रहे नकारात्मकता के भाव आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित करेंगे। जिससे उसमें तनाव महसूस होगा। बाकी कार्य क्षेत्र पर यदि आप मेहनत करने से नहीं डरते हैं। तो आपके लिए समय अच्छा ही रहेगा।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us