Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Holika Dahan Time 2022: कितने बजे होगा होलिका दहन जानें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan Time 2022: कितने बजे होगा होलिका दहन जानें शुभ मुहूर्त
Holika Dahan 2022

17 मार्च गुरुवार की रात होलिका दहन का पर्व है.जिसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली है.होलिका दहन एक निश्चित मुहूर्त पर होता है.आइए जानते हैं वह मुहूर्त कब है. Holika Dahan 2022 Time Shubh Muhurat

Holika Dahan 2022: रंगों के पर्व होली की शुरुआत होलिका दहन के साथ हो जाती है.होलिका दहन गुरुवार रात को है.इस दिन दोपहर डेढ़ बजे से पूर्णिमा लग जाएगी.पूर्णिमा की पूजा भी इसी दिन की जाएगी.होलिका दहन का मुहूर्त देर शाम 9 बजकर 20 मिनट से रात्रि 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। यानी होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर एक घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा.रंगभरी होली शुक्रवार, 18 मार्च को खेली जाएगी.

होलिका दहन में होलिका और भक्त प्रह्लाद की पूजा की जाती है.सर्वप्रथम सभी देवताओं में प्रथम पूज्य गणेश जी का स्मरण कर,जहां पूजा करनी हैं,उस स्थान पर गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें.संभव हो तो होलिका दहन वाली सामग्री को अग्नि तत्व की दिशा दक्षिण-पूर्व में रखें.पूजा करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठनाचाहिए.पूजन के लिए तांबे के एक लोटे में जल,माला,रोली,चावल,गंध,फूल,कच्चा सूत,बताशे-गुड़, साबुत हल्दी,गुलाल,नारियल आदि का प्रयोग करना चाहिए.इसके बाद होलिका में गोबर से बने खिलौने व माला भी रखें. साथ में नई फसल के हरे चने की बालियां व गेहूं की बालियां आदि भी सामग्री के रूप में रख लें.अब कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात बार लपेटना चाहिए.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us