Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

धनतेरस पर क्या खरीदना होगा लाभकारी..जानें यहाँ.!

धनतेरस पर क्या खरीदना होगा लाभकारी..जानें यहाँ.!
फ़ोटो साभार गूगल

दीपावली से दो दिन पहले त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के त्योहार के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है..इस दिन लोग जमकर खरीददारी करते हैं.. लेक़िन इस दिन ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के अनुसार खरीददारी करने से विशेष लाभ होता है....पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:दिवाली से पहले कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाये जाने वाले ''धनतेरस'' को ''धनवंतरि त्रयोदशी'' भी कहा जाता है और इस दिन सोने चांदी की कोई चीज या नए बर्तन खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 25 अक्टूबर के दिन मनाई जायेगी। मां लक्ष्मी के पूजन के पर्व दीपावली से दो दिन पहले पड़ने वाला धनतेरस का त्यौहार देव वैद्य धनवंतरि और लक्ष्मी जी के खजांची माने जाने वाले कुबेर को याद करने का दिन है।

ये भी पढ़े-आज का राशिफ़ल:इस राशि के लोगों का स्वभाव आज बनेगा परेशानी का कारण..जानें दैनिक राशिफ़ल.!

दिवाली से पहले कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाये जाने वाले 'धनतेरस' को 'धनवंतरि त्रयोदशी' भी कहा जाता है और इस दिन सोने चांदी की कोई चीज या नए बर्तन खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के साथ धनवंतरि और कुबेर की भी पूजा की जानी चाहिए क्योंकि कुबेर जहां धन का जोड़−घटाव रखने वाले हैं वहीं धनवंतरि ब्रह्मांड के सबसे बड़े वैद्य हैं। लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें। अक्सर लोग दीपावली के समय नयी गाड़ी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भी गाड़ियां बड़ी संख्या में खरीदी जाती हैं। यदि आप भी धनतेरस के दिन नयी गाड़ी लेना चाह रहे हैं तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन उसके लिए भुगतान पहले ही कर दें। धनतेरस के दिन वाहन के लिए भुगतान करने से बचें। वाहन को राहु काल में घर में नहीं लाना चाहिए। स्वर्ण व चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ है। इस दिन यदि कपड़े खरीद रहे हैं तो सफेद या लाल रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दें। संपत्ति खरीदना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है।

(ज्योतिषाचार्य जी.डी.वशिष्ठ)

Read More: आज का राशिफल 30 जनवरी 2026: महिलाओं को मिठाई खिलाकर करें अच्छे काम की शुरूआत, जानिए शुक्र की किसपर बरसेगी कृपा

Tags:

Latest News

खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर
अमेरिका-इजराइल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद वैश्विक राजनीति...
आज का राशिफल 02 मार्च 2026: भोले बाबा को जल अर्पित कर करें दिन की शुरुआत, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत
Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम
Holika Dahan Kab Hai 2026: 2 नहीं 3 को होगा होलिका दहन, भद्रा खंड ग्रास चंद्रग्रहण का साया, जानिए शुभ मुहूर्त
UP Board: फतेहपुर में परीक्षा देते पकड़े गए 5 साल्वर, डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा, मान्यता होगी रद्द
Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप

Follow Us