Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: शनि के राशि परिवर्तन का कितना होगा असर, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: शनि के राशि परिवर्तन का कितना होगा असर, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज का राशिफल बताता है कि शनि देव मार्च में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को धन लाभ मिलेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए पंडित गोविंद शास्त्री के अनुसार आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal In Hindi: ग्रहों की चाल में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कर्मफल दाता शनि देव मार्च में राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव अभी से सभी राशियों पर दिखने लगा है। 29 मार्च को शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं पंडित गोविंद शास्त्री के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं और भाग्य आपका साथ देगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन किसी के बहकावे में आने से बचें। आज की सलाह: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज | लकी नंबर: 11

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। जिद्दी स्वभाव से बचें, नहीं तो किसी उलझन में पड़ सकते हैं। शांति बनाए रखें और नकारात्मक लोगों से दूर रहें। आज की सलाह: शिव मंदिर में जल अर्पित करें। भाग्यशाली रंग: क्रीम | लकी नंबर: 21

मिथुन राशि (Gemini)

आज कार्यों में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी। कुछ लोग आपके जीवन में हस्तक्षेप कर सकते हैं, सतर्क रहें। आज की सलाह: गरीबों को अन्न व वस्त्र दान करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी | लकी नंबर: 11

Read More: आज का राशिफल 09 जुलाई 2026: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका मिलनसार स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। नए दोस्त बन सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आज की सलाह: पीपल के पेड़ की जड़ पर सरसों के तेल का दीप जलाएं। भाग्यशाली रंग: हरा | लकी नंबर: 3

Read More: 12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

सिंह राशि (Leo)

आज अधिकार जमाने की प्रवृत्ति से बचें। आपके अपने ही आपको गलत समझ सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। आज की सलाह: योग और ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: पर्पल | लकी नंबर: 5

Read More: आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

कन्या राशि (Virgo)

आज प्रेम जीवन में सुधार के संकेत हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं। आज की सलाह: जीवनसाथी के साथ खरीदारी करें। भाग्यशाली रंग: सफेद | लकी नंबर: 7

तुला राशि (Libra)

आज सामाजिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव संभव है। आज की सलाह: जल को व्यर्थ न बहाएं। भाग्यशाली रंग: हल्का ग्रे | लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि (Scorpio)

परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज की सलाह: अनुभवी लोगों से सलाह लेकर कोई नया कार्य शुरू करें। भाग्यशाली रंग: लाल | लकी नंबर: 2

धनु राशि (Sagittarius)

आज दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी। यात्रा का योग बन सकता है। आज की सलाह: गाय को गुड़-रोटी खिलाएं। भाग्यशाली रंग: चैती | लकी नंबर: 8

मकर राशि (Capricorn)

छात्रों को सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आज की सलाह: पत्नी को उपहार दें। भाग्यशाली रंग: ब्लू | लकी नंबर: 2

कुंभ राशि (Aquarius)

आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कोई गलतफहमी हो सकती है। आज की सलाह: मंदिर में नारियल अर्पित करें। भाग्यशाली रंग: पीला | लकी नंबर: 3

मीन राशि (Pisces)

आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। प्रेमी को मनाने का प्रयास करें। आज की सलाह: सुबह मंदिर जाएं। भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | लकी नंबर: 6

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us