Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aaj Ka Rashifal 15 April 2025: आज का राशिफल मेष को संजीवनी और वृश्चिक में बेचैनी देगा ! जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 April 2025: आज का राशिफल मेष को संजीवनी और वृश्चिक में बेचैनी देगा ! जानिए सभी राशियों का हाल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

15 अप्रैल 2025 का राशिफल बताता है कि सूर्य के प्रभाव से मेष, सिंह और कन्या राशि के लिए दिन शुभ है, जबकि वृश्चिक और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अधिकांश राशियों को मिश्रित फल मिलने के संकेत हैं।

Aaj Ka Rashifal 15 April 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। दिन मंगलमय और शुभ संकल्पों से भरपूर रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय सतर्कता की चेतावनी लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद शास्त्री जी ने ग्रहों की वर्तमान स्थिति के आधार पर आज के दिन का विस्तृत राशिफल बताया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। सूर्य के लग्न में आगमन ने आपकी निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती दी है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और तेज बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी, वहीं विवाहितों को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। रंगीन मिजाज और आत्मिक ऊर्जा के चलते मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल है। आज सूर्य को जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज वृषभ जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में किसी भी प्रकार की उलझन से बचें, वरना हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, खासकर पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी कुछ खटास संभव है। संतान की ओर से चिंताएं रह सकती हैं। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कोई बड़ा फैसला आज न लें। मां काली को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली हो सकता है, विशेषकर सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। लेकिन मन की भावुकता पर नियंत्रण जरूरी है, वरना जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम संबंधों में तकरार से बचें। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं। मां काली की आराधना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी।

Read More: Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की ओर से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। व्यापार में भी सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि घरेलू विवाद या परिवारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव संभव है। लाल वस्तु पास में रखना और मां दुर्गा की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Read More: 12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी। सूर्य के नवम भाव में प्रवेश करने से भाग्य बलवान हो रहा है। हालांकि अष्टम भाव में ग्रहों की भीड़ कुछ असंतुलन ला सकती है, फिर भी कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। सूर्य को अर्घ्य देना आपके लिए शुभ रहेगा।

Read More: 15 जुलाई 2026 का राशिफल: गजेंद्रमोक्ष के पाठ से दूर होंगी बाधाएं, जानिए मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए धन लाभ का दिन है। पारिवारिक सदस्यों की संख्या में वृद्धि और उनसे सहयोग मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है। व्यापार में भी वृद्धि होगी। शनिदेव को प्रणाम करना और संयम से काम लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातक आज हर जगह आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र हो या सामाजिक जीवन, आपकी मौजूदगी महसूस की जाएगी। हालांकि अभी किसी बड़े निर्णय या बदलाव से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। मां काली को नमन करें और काले वस्त्रों से परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। मन बेचैन रहेगा और तनाव महसूस होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है, लेकिन मानसिक स्तर पर संतुलन बनाए रखना जरूरी है। व्यापार में बड़ी उथल-पुथल नहीं दिख रही, लेकिन मन की परेशानी काम में बाधा बन सकती है। लाल वस्तु पास में रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। साथ ही नए स्रोतों से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी छोटी या लंबी यात्रा का योग बन रहा है जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन संतान पक्ष और प्रेम संबंधों में मध्यम स्थिति बनी रहेगी। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। लाल वस्तु पास में रखें और हनुमान जी की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में विजय मिल सकती है। व्यापार में गति और मजबूती दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा और प्रेम, संतान की स्थिति भी सामान्य रहेगी। आज का दिन निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। मां काली को प्रणाम करें और संयम से काम लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यवर्धक है। करियर और रोजगार में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी सी समस्या रह सकती है। व्यापारिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। हरी वस्तु पास रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। आज आपको हर कदम सावधानी से रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष में भी औसत स्थिति बनी रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन किसी भी बड़े निर्णय से फिलहाल बचें। लाल वस्तु अपने पास रखें और मां दुर्गा की उपासना करें।

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us