oak public school

यूपी:चुनावी ड्यूटी में गया होमगार्ड लापता..पता नहीं लगा पाई पुलिस।

प्रथम चरण का मतदान कराने गए एक होमगार्ड के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

यूपी:चुनावी ड्यूटी में गया होमगार्ड लापता..पता नहीं लगा पाई पुलिस।

अम्बेडकरनगर: होमगार्ड के पद पर विनोद कुमार सिंह चुनावी ड्यूटी के लिए आठ अप्रैल को गौतमबुद्धनगर गए हुए थे।और उसी रात से ही लापता हैं।

बताया जा रहा है कि अंबेडकरनगर के ग्राम हींड़ी पकड़िया थाना महरुआ जिला अम्बेडकनगर में तैनात होमगार्ड विनोद कुमार सिंह चुनावी ड्यूटी पर गौतमबुद्ध नगर के लिए आठ अप्रैल को गए थे। होमगार्डो को  विसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बादामी देवी इंटर कॉलेज में रोका गया था।उसी रात   होमगार्ड गायब हो गया। सुबह जब उनके साथियों ने विनोद कुमार की खोजबीन शुरू की तो वह गायब था।

यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री की मतदाताओं को धमकी कहा-वोट नहीं दो गे तो..!

इस बात को लेकर  होमगार्डो में हड़कंप मच गया  काफी खोजबीन के बाद भी जब विनोद नहीं मिला तो होमगार्डो द्वारा इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई जिसपर अधिकारियों ने होमगार्ड की गुमशुदगी की सूचना विसरख थाने में दर्ज कराई गई है।गुमसुदगी दर्ज होने के बाद जब थाने की पुलिस ने भी विनोद कुमार की व्यपाक खोजबीन की लेकिन उसके बावजूद  विनोद का कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार उसके साथियों ने उसे अंतिम बार आठ अप्रैल की रात उसे अंदर गारमेंट्स में स्कूल के बाहर जाते देखा था। उसका सारा सामान यहां तक कि मोबाइल भी उसी कॉलेज में था। जब परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

Read More: Agra Crime In Hindi: जीजा ने साली को वश में करने के लिए लिया तंत्र-मंत्र का सहारा ! पत्नी को चला पता, मामला पहुंचा थाने

पांच भाइयों में सबसे बड़ा था विनोद...

Read More: Jalaun Crime In Hindi: ट्यूशन टीचर ने हैवानियत की हद की पार ! नाबालिग छात्रा के साथ कर डाली दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

पांच भाइयो में सबसे बड़े विनोद के गायब होने की सूचना के बाद परिजन गौतमबुद्ध नगर पहुंचे और बादामी इंटर कालेज से लेकर पूरे इलाके में विनोद की छानबीन की फिर भी अभी तक उसका कोई पता नहीं चला हैं। उनके भाइयों में प्रमोद , ब्रजेश, बड़े मुन्ना और छोटे मुन्ना हैं। आपको बतादें कि विनोद का एक बेटा सेना में है और एकलौती बेटी जिसकी शादी हो चुकी है। विनोद का इस प्रकार अचानक खोना परिजनों के बीच कौतोहल का विषय बना हुआ है।

Read More: Deoria Acid Attack News: दिनदहाड़े दो लड़कियों पर हुए ऐसिड अटैक से सनसनी ! दोनों का उपचार जारी

ग़ायब हुए होमगार्ड विनोद कुमार के भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि काफ़ी खोजबीन के बाद भी विनोद का पता नहीं चल पाया है उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को भी विनोद के बारे में जानकारी मिले तो कृपया इस नम्बर 8948665596 पर सूचना जरूर करें।

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) की शिक्षामित्र संगीता बाजपेयी और रिटायर्ड फौजी देवानंद बाजपेयी का बेटा आशीष बाजपेयी...
Recruitment In Uidai : यूआईडीएआई ने निकाली इन पदों पर भर्तियां ! आवेदन की प्रक्रिया होगी ऑफ़लाइन
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी से पहले दुल्हन ने किया इनकार ! दोनों पक्षों में मचा हड़कंप
Realme Narzo 70 5G: रियलमी ने लांच किए दो और 5G स्मार्ट फोन ! कीमत और फीचर्स सुनकर उड़ जाएंगे होश
World Malariya Day 2024: जानिए क्यों मनाते हैं विश्व मलेरिया दिवस ! क्या हैं इस जानलेवा बीमारी के लक्षण और बचाव
Banda Crime In Hindi: फतेहपुर बांदा सीमा पर बने पुल से महिला समेत दो बच्चे यमुना में कूदे ! तीनों की दर्दनाक मौत
Fatehpur UP News: फतेहपुर में जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने काटा हंगामा ! भरी महफ़िल में घंटो चला बवाल

Follow Us