oak public school

फतेहपुर:कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को गरीबों का हाल जानने सड़कों पर निकले डीएम.!

शनिवार की रात फतेहपुर शहर की सड़को पर गरीबों को हाल जानने डीएम ख़ुद निकले..इस दौरान उन्होंने ठंड से परेशान गरीबों को कंबल भी वितरित किए...देखें युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को गरीबों का हाल जानने सड़कों पर निकले डीएम.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर:पड़ रही भीषण ठंड में आधी रात को यदि सड़को पर ज़िले का सबसे बड़ा अधिकारी निकल पड़े तो लोग अनायास ही उसे गरीबों का मसीहा कहने लगते हैं।जी हां शनिवार आधी रात को फतेहपुर शहर की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला।जब जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह रात के क़रीब 11 बजे निकल पड़े।डीएम सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्हें कई ऐसे लोग मिले जो सड़क किनारे ठंड से कंपकपा रहे थे।डीएम ने उनका हाल जाना और सभी को ठंड से बचाव के लिए अपने हांथो से कम्बल भी प्रदान किए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:जिला प्रशासन ने CAA और NRC को लेकर व्याप्त अफवाहों के मद्देनजर उठाया यह क़दम..जिसकी हो रही है सराहना..!

इसके बाद वह हरिहरगंज, आईटीआई रोड, ज्वालागंज सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर सड़क किनारे मिले लोगों को कम्बल प्रदान किये।जिलाधिकारी संजीव कुमार ने सड़क किनारे ठंड से परेशान रिक्शे वालों को भी कम्बल वितरित किए।

जिलाधिकारी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि ठंड से लोगों को बचाने के लिए शहर में रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।जिनके पास आशियाने की व्यवस्था नहीं है वह लोग इन रैन बसेरों में जाकर रह सकते हैं।डीएम ने कहा कि शहर कस्बों और गाँवो में भी अलाव की व्यवस्था करवाई गई है।जिससे लोंगो को ठंड से बचाया जा सके।

Read More: Fatehpur Teacher News: फतेहपुर में शिक्षिका की मौत ! ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, LIC एजेंट की बेटी थी स्वाती

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Fatehpur Loksabha Chunav 2024: साध्वी की हैट्रिक रोकने के लिए कौन बनेगा शोएब अख्तर, राजनीतिक बिसात का क्या कहता है गणित? Fatehpur Loksabha Chunav 2024: साध्वी की हैट्रिक रोकने के लिए कौन बनेगा शोएब अख्तर, राजनीतिक बिसात का क्या कहता है गणित?
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) को लेकर कंडाउन की शुरू होने वाला...
Hanuman Jayanti 2024 Kab Hai: हनुमान जयंती कब हैं? इस बार बन रहा है अद्भुद संयोग, जानिए राम नवमी से क्या है संबंध
Political Kavita: आने वाले हैं शिकारी मेरे गांव में Lyrics In Hindi ! Aane Wale Hai Shikari Mere Ganv Me
Fatehpur News: मजदूर के घर जन्मी सफलता ! आंक्षा ने बदली पेशानी की रेखाएं
Fatehpur News Today: फतेहपुर में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल, FCI गोदाम में पड़ रही थी स्लैब
UP Board Result 2024 Intermediate Topper: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा टॉपर ! फतेहपुर को मिला तीसरा स्थान
UP Board Result 2024 High School Topper: यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में ये रहे टॉपर ! फतेहपुर में इन्होंने मारी बाजी

Follow Us