oak public school

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज जारी है मतदान..मुस्लिमों से भरी बस पर हमला..!

श्री लंका में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहें हैं।बावजूद इसके मुसलमानों से भरी एक बस पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज जारी है मतदान..मुस्लिमों से भरी बस पर हमला..!
फ़ोटो साभार गूगल

डेस्क:श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। ईस्टर में चर्चों पर हुए हमले के बाद यह देश में पहला बड़ा चुनाव है। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के बावजूद तंतिरीमाले में शनिवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने मुस्लिमों से भरी बसों पर गोलीबारी कर दी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारियों ने हमले की साजिश पहले ही कर ली थी। उन्होंने बसों के बेड़े को रोकने के लिए सड़क पर टायर जलाकर फेंक दिए। इसके बाद जैसे ही बसें रूट से गुजरीं, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ हमलावरों ने पत्थरबाजी भी की।

ये भी पढ़े-बड़ी ख़बर:अब इस फॉर्मूले पर बनेगी महाराष्ट्र में नई सरकार..18 नवम्बर को होगी घोषणा.!

यह श्रीलंका के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव माना जा रहा है। मतदान में 300 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें पहली बार 26 इंच का बैलेट पेपर और बड़े बैलेट बॉक्स का उपयोग हो रहा है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और टेलीफोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और 1.6 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

बताया गया है कि मुस्लिम वोटरों को श्रीलंका के तटीय शहर पुत्तलम से मन्नार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर इलाके की नाकाबंदी कर ली। बसों को पुलिस और सुरक्षाबलों कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया।

Read More: Abu Dhabi Hindu Mandir: अबूधाबी में पहले हिन्दू मन्दिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ! नागर शैली तर्ज व 27 एकड़ क्षेत्र में बना है यह भव्य मंदिर, 1 मार्च से कर सकेंगे दर्शन

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Fatehpur Latest News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत ! चार दिन बाद थी शादी Fatehpur Latest News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत ! चार दिन बाद थी शादी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शादी के चार दिन पहले युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...
Fatehpur Loksabha Chunav 2024: साध्वी की हैट्रिक रोकने के लिए कौन बनेगा शोएब अख्तर, राजनीतिक बिसात का क्या कहता है गणित?
Hanuman Jayanti 2024 Kab Hai: हनुमान जयंती कब हैं? इस बार बन रहा है अद्भुद संयोग, जानिए राम नवमी से क्या है संबंध
Political Kavita: आने वाले हैं शिकारी मेरे गांव में Lyrics In Hindi ! Aane Wale Hai Shikari Mere Ganv Me
Fatehpur News: मजदूर के घर जन्मी सफलता ! आंक्षा ने बदली पेशानी की रेखाएं
Fatehpur News Today: फतेहपुर में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल, FCI गोदाम में पड़ रही थी स्लैब
UP Board Result 2024 Intermediate Topper: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा टॉपर ! फतेहपुर को मिला तीसरा स्थान

Follow Us