oak public school

शारदीय नवरात्रि 2019:बारह वर्षों बाद बन रहा है ऐसा शुभ संयोग..भक्तों पर बरसेगी भगवान शिव और गौरी की कृपा.!

शारदीय नवरात्रि 2019 की शुरुआत इस बार रविवार 29 सितंबर से हो रही है।इस बार की नवरात्रि में क्या है विशेष योग..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

शारदीय नवरात्रि 2019:बारह वर्षों बाद बन रहा है ऐसा शुभ संयोग..भक्तों पर बरसेगी भगवान शिव और गौरी की कृपा.!
फ़ोटो साभार गूगल

अध्यात्म:देवी उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि रविवार, 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में माता के नौ रूपों की पूजा होती है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस बार शारदीय नवरात्रि में पांच बड़े ग्रहों की युति कन्या राशि में बनेगी। इसके अलावा 12 साल के बाद नवरात्रि में गुरु वृश्चिक राशि में रहेगा।

ये भी पढ़े-पितृ पक्ष 2019पितृ पक्ष की अमावस्या का क्या है..?

हिन्दु पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 29 सितंबर से हो जाएगी। नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। इस बार किसी भी तिथि की क्षय नहीं है। दसवें दिन विजयादशमी होगी। इस बार शारदीय नवरात्र कई वर्षों के बाद शुभ संयोगों को लेकर आ रहा है। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग बना है। इससे दुर्गा मां की आराधना बेहद ही शुभ फलदायी होगी। इस दौरान दो सोमवार पड़ने से चंद्रसूचक योग भी बन रहा है। भगवान शिव और मां गौरी की भी कृपा बरसेगी। बृहस्पति और चंद्रमा के ग्रहों से प्रभावित लोगों के लिए देवी की पूजा अति फलदायी रहेगी। इस तरह मां दुर्गा इस बार धरती पर हाथी पर सवार होकर आएंगी। ऐसे में हाथी पर आगमन से भारी बारिश की संभावना भी है। विजयादशमी को मंगलवार के कारण माता बिना किसी वाहन के अपने धाम को जाएंगी। अत: माता का आगमन जहां फलदायक है, वहीं उनका जाना नष्टकारक है। भारतवर्ष की कुंडली के हिसाब से चंद्रमा में गुरु की अंतर्दशा चल रही है।

ये भी पढ़े-यूपी:आफ़त की बारिश-अब तक 55 की मौत..कई जनपदों के स्कूल कॉलेज बन्द..!

Read More: Magh Purnima 2024 Kab Hai: कब है माघ पूर्णिमा ! गंगा स्नान और दान का बताया गया महत्व, जानें तारीख और शुभमुहूर्त

29 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा का योग बन रहा है। इसके अलावा 12 साल के बाद गुरु नवरात्रि के शुरुआत में वृश्चिक राशि में रहेगा और शनि-केतु की युति धनु राशि में होगी। ज्योतिष नजरिए से ग्रहों का ऐसा संयोग इस नवरात्रि विशेष फलदायी रहने वाली होगी। 

Read More: Mirzapur Vindhyavasini Temple: क्या है मां विंध्यवासिनी मंदिर और अष्टभुजा कालीखोह मन्दिर का इतिहास ! जानिए पौराणिक मान्यताओं के पीछे की कहानी

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर Fatehpur Success Story: फतेहपुर की शिक्षामित्र का बेटा आशीष बाजपेयी IIT के लिए चयनित ! गणित में मिले 99 वें नंबर
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) की शिक्षामित्र संगीता बाजपेयी और रिटायर्ड फौजी देवानंद बाजपेयी का बेटा आशीष बाजपेयी...
Recruitment In Uidai : यूआईडीएआई ने निकाली इन पदों पर भर्तियां ! आवेदन की प्रक्रिया होगी ऑफ़लाइन
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी से पहले दुल्हन ने किया इनकार ! दोनों पक्षों में मचा हड़कंप
Realme Narzo 70 5G: रियलमी ने लांच किए दो और 5G स्मार्ट फोन ! कीमत और फीचर्स सुनकर उड़ जाएंगे होश
World Malariya Day 2024: जानिए क्यों मनाते हैं विश्व मलेरिया दिवस ! क्या हैं इस जानलेवा बीमारी के लक्षण और बचाव
Banda Crime In Hindi: फतेहपुर बांदा सीमा पर बने पुल से महिला समेत दो बच्चे यमुना में कूदे ! तीनों की दर्दनाक मौत
Fatehpur UP News: फतेहपुर में जयमाल के समय पहुंचे प्रेमी ने काटा हंगामा ! भरी महफ़िल में घंटो चला बवाल

Follow Us