फतेहपुर - Yugantar Pravah

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur Cyber Crime: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने तेलियानी ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी और उनकी पत्नी के संयुक्त बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लिए. खाते से लगातार रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद दंपती के होश उड़ गए. पीड़ित वीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

तेलियानी ब्लॉक में तैनात हैं वीडीओ

सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर जेल रोड निवासी यशवीर सिंह तेलियानी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं. उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका और उनकी पत्नी अपर्णा का बैंक ऑफ बड़ौदा की जीटी रोड खेलदार शाखा में संयुक्त खाता है. यशवीर के मुताबिक, इसी खाते से अलग-अलग तारीखों में बिना उनकी जानकारी के रकम निकाल ली गई.

14, 15 और 17 अगस्त को हुई निकासी

शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त को संयुक्त बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाले गए. इसके बाद 15 अगस्त को 30 हजार और 10 हजार रुपये की अलग-अलग निकासी हुई. 17 अगस्त को भी खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए. इस तरह बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त खाते से कुल 1 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए गए.

दूसरे बैंक खाते से भी निकले 15 हजार

साइबर अपराधियों ने दंपती के दूसरे संयुक्त बैंक खाते को भी निशाना बनाया. यशवीर सिंह और उनकी पत्नी अपर्णा का भारतीय स्टेट बैंक की बरौरा शाखा में भी संयुक्त खाता है.

शिकायत के मुताबिक, इस खाते से 15 अगस्त को 15 हजार रुपये निकाल लिए गए. दोनों खातों से हुई निकासी को मिलाकर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की रकम पार हुई है.

पुलिस ने दर्ज की FIR

बैंक खातों से बिना अनुमति रकम निकलने की जानकारी होने के बाद यशवीर सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. सदर कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि ठगी के मामले में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन और रकम निकालने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चंगाई सभा को लेकर शुक्रवार को हड़कंप मच गया. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील गांव की नई बस्ती आजाद नगर में एक घर के अंदर कई महिलाओं के जुटने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. आरोप है कि महिलाओं को बीमारी और दिव्यांगता दूर करने का भरोसा देकर सभा में बुलाया जाता था. बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

घर में चल रही थी चंगाई सभा

मामला सातमील गांव की नई बस्ती आजाद नगर का है. यहां रहने वाले मइयादीन पासवान अहमदाबाद में नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी राजकुमारी पर आरोप है कि वह करीब दो साल से अपने घर में चंगाई सभा आयोजित कर रही थीं.

आरोप है कि राजकुमारी सप्ताह में दो दिन महिलाओं को अपने घर बुलाती थीं. सभा में आने वाली महिलाओं को बीमारी ठीक करने और अन्य परेशानियों से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिए जाने की बात सामने आई है.

कई महिलाओं को एक साथ देखकर हुआ शक

शुक्रवार को एक घर में बड़ी संख्या में महिलाओं के मौजूद होने की जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली. उन्हें सभा को लेकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

बजरंग दल के गौर शुक्ला, शालू पंडित और पंकज चौरसिया की सूचना पर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के दौरान घर में सभा चल रही थी. वहां आजाद नगर, सातमील और हुसैनगंज क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद मिलीं.

बाइबिल की तीन पुस्तकें मिलीं

पुलिस ने मौके पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ की. इस दौरान घर से बाइबिल की तीन पुस्तकें भी मिलीं. पुलिस ने महिलाओं से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें किस उद्देश्य से वहां बुलाया गया था और सभा में किस तरह की गतिविधियां होती थीं.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें बीमारी ठीक करने के बहाने सभा में बुलाया जाता था. इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को गुमराह कर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया.

धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप

बजरंग दल कार्यकर्ता गौर शुक्ला का आरोप है कि सभा के माध्यम से महिलाओं को गुमराह किया जा रहा था और उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की.

महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

हुसैनगंज पुलिस ने राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने मामले में मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री को भी जांच में शामिल किया है.

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घर में चल रही सभा की गतिविधियां क्या थीं. जांच में यह बात सामने आई है कि राजकुमारी करीब दो वर्षों से अपने घर में चंगाई सभा करा रही थीं.

Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्के तालाब में दोस्त के साथ नहाने गया 11वीं कक्षा का छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पक्का तालाब में नहाते समय हुआ हादसा

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्के तालाब का है. शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शहर की काशीराम कॉलोनी निवासी हिमांशु कश्यप (21) पुत्र स्वर्गीय राजू कश्यप अपने दोस्त के साथ साइकिल से घूमने निकला था. दोनों घूमते हुए पक्के तालाब के पास पहुंचे और वहां नहाने लगे.

नहाते समय हिमांशु अचानक तालाब की गहराई में चला गया. पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूबने लगा. हिमांशु को पानी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गए.

काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद हिमांशु को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. परिजनों और स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. अचानक हुए इस हादसे से परिजन सदमे में हैं.

जीआईसी में 11वीं का छात्र था हिमांशु

मृतक हिमांशु कश्यप राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में कक्षा 11वीं का छात्र था. बताया गया है कि वह बचपन से ही अपने मौसा-मौसी के साथ रह रहा था.

हिमांशु की मां संगीता कानपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं और परिवार का भरण-पोषण करती हैं. उसकी एक बड़ी बहन नैंसी भी है. बेटे की मौत की खबर से मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में घर के बाहर सो रहे मां-बेटे को तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर बंधक बना लिया. इसके बाद महिला के जेवर उतरवाए और घर के बाहर खड़ी कार की डिकी खुलवाकर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये भी लूट लिए. वारदात के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए. घटना से सहमी कैंसर पीड़ित महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शहर के शांतिनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

लोडर में भाड़ा लेकर घर से निकले थे रामकेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भिटारी गांव निवासी रामकेश दीक्षित के अनुसार, गुरुवार रात वह अपने बड़े बेटे प्रिंस के साथ लोडर में भाड़ा लेकर बाहर गए थे. घर पर उनकी पत्नी शांति और बेटा बिन्देश मौजूद थे. दोनों घर के दरवाजे के पास सो रहे थे.

इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से वहां पहुंचे. बदमाशों ने आते ही मां-बेटे को घेर लिया और उनके सीने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी. अचानक हथियारों के साथ बदमाशों को सामने देखकर दोनों सहम गए.

महिला के जेवर लूटने के बाद कार की डिकी खुलवाई

बताया जा रहा है कि दो बदमाश मां और बेटे को तमंचे के बल पर बंधक बनाए रहे, जबकि तीसरे बदमाश ने महिला से उसके जेवर उतरवाए. बदमाश महिला की नाक की पुंगी, गले की चेन और पैरों की तोड़िया समेत जेवर लूट ले गए.

इसके बाद बदमाशों ने परिवार से घर में रखी नकदी के बारे में पूछताछ की. इस दौरान उन्हें कार में रुपये रखे होने की जानकारी मिली. बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार खुलवाई और उसकी डिकी से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए. नकदी और जेवर लूटने के बाद तीनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए.

तड़के 3 बजकर 12 मिनट पर पुलिस को मिली सूचना

घटना की सूचना शुक्रवार तड़के 3 बजकर 12 मिनट पर पीआरवी को दी गई. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों से घटना के बारे में पूछताछ की.

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वारदात से जुड़े संभावित साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बदमाश किस रास्ते से गांव में पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए.

परिवार ने बदमाशों के भागने के जिस रास्ते की जानकारी पुलिस को दी है, वहां भी सीसीटीवी फुटेज और दूसरे संभावित साक्ष्यों की तलाश की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि आसपास लगे कैमरों से बदमाशों की बाइक या उनके भागने की दिशा के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं.

कैंसर पीड़ित महिला की वारदात के बाद बिगड़ी तबीयत

लूट की घटना के बाद महिला शांति की तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं. घटना के बाद घबराहट और तनाव के चलते उनकी हालत खराब हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें शहर के शांतिनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. वहीं, वारदात के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं.

महिला और बेटे के बयानों में मिली असंगतियां

मामले की जांच के दौरान पुलिस को परिवार के सदस्यों के बयानों में कुछ ऐसे बिंदु मिले हैं, जिन पर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. पुलिस के मुताबिक, महिला और उसके बेटे के बयानों में कुछ असंगतियां सामने आई हैं.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में परिवार की ओर से बताए गए घटनाक्रम में कुछ बिंदुओं पर स्पष्टता की जरूरत है. पुलिस इन सभी बिंदुओं को जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है.

एसपी ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से किसी व्यक्ति पर संदेह नहीं जताया गया है. इसके बावजूद पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

लूट की घटना की तस्दीक में जुटी पुलिस

पुलिस परिवार के सदस्यों से दोबारा पूछताछ कर रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ हो सके. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, परिवार के बयानों और मौके से मिले संभावित साक्ष्यों का मिलान कर रही है.

फिलहाल पुलिस लूट की घटना की तस्दीक करने के साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं.

Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मदरसे की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्रा को पढ़ाने वाला मौलवी ही शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शोषण करता रहा. मामला तब सामने आया, जब आरोपी छात्रा को अपने साथ फर्रुखाबाद ले जाने की कोशिश कर रहा था और परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया.

मदरसे में पढ़ाता था आरोपी

मामला ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मदरसे में पढ़ती थी. पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले फर्रुखाबाद जिले के बंथल शाहपुर थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी अब्दुल समद मदरसे में पढ़ाने आया था.

इसी दौरान आरोपी और नाबालिग छात्रा के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई. आरोप है कि बाद में आरोपी ने छात्रा को शादी का भरोसा दिया और इसी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा.

छुट्टी के बाद मदरसे में करता था वारदात

परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप के मुताबिक, मदरसे में बच्चों की छुट्टी होने के बाद आरोपी करीब एक साल तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने पुलिस पूछताछ के दौरान भी अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी. आरोप है कि आरोपी लगातार छात्रा को शादी का भरोसा देता रहा, जिसके चलते मामला लंबे समय तक परिवार से छिपा रहा.

छात्रा को फर्रुखाबाद ले जा रहा था आरोपी

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आरोपी ने छात्रा को बुलाया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ फर्रुखाबाद ले जाने लगा. इस दौरान जब परिजनों को छात्रा के घर पर नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी.

खोजबीन के दौरान परिजनों ने आरोपी और छात्रा को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पुलिस पूछताछ में नाबालिग छात्रा ने आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल समद को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष पीके राव के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मुकदमा दर्ज कराने वाले वादियों के लिए पुलिस ने बड़ी राहत दी है. अब एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी कॉपी लेने के लिए वादी को थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जिले में ऐसी व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत एफआईआर दर्ज होते ही उसकी प्रति वादी तक पहुंचाना अनिवार्य होगा.

एफआईआर दर्ज होते ही व्हाट्सऐप पर भेजी जाएगी कॉपी

नई व्यवस्था के तहत किसी मामले में एफआईआर दर्ज होते ही संबंधित वादी को उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी. यदि वादी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करता है तो एफआईआर की कॉपी उसके व्हाट्सऐप नंबर पर तत्काल भेजी जाएगी.

इस व्यवस्था का मकसद यह है कि वादी को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी और उसकी कॉपी के लिए दोबारा थाने न जाना पड़े. इससे समय की बचत होगी और एफआईआर की प्रति हासिल करने की प्रक्रिया भी आसान होगी.

व्हाट्सऐप नहीं है तो घर पहुंचेगी एफआईआर

ऐसे वादी जो व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उन्हें भी एफआईआर की कॉपी पाने के लिए थाने आने की जरूरत नहीं होगी. संबंधित हलका या बीट आरक्षी वादी के घर जाकर एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराएगा.

पुलिसकर्मी द्वारा एफआईआर की प्रति दिए जाने के दौरान वादी के साथ फोटो भी लिया जाएगा. इस फोटो को थाना अभिलेख में सुरक्षित रखा जाएगा. इससे यह रिकॉर्ड रहेगा कि वादी को एफआईआर की प्रति कब और किस तरह उपलब्ध कराई गई.

वादी को समय से जानकारी नहीं मिलने की शिकायत

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में ऐसे मामले आए थे, जिनमें थाने पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वादी को समय से इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी. कई बार मुकदमा दर्ज होने के समय वादी थाने पर मौजूद नहीं होता था.

ऐसी स्थिति में वादी को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी लेने और एफआईआर की कॉपी हासिल करने के लिए बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय जाना पड़ता था. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए एफआईआर दर्ज होते ही उसकी प्रति वादी को उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की गई है.

लापरवाही पर थाना प्रभारी की तय होगी जिम्मेदारी

एसपी ने स्पष्ट किया है कि एफआईआर की प्रति वादी तक पहुंचाने की प्रक्रिया में लापरवाही मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी. मामले में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

पुलिस की नई व्यवस्था में एफआईआर दर्ज करने से लेकर उसकी प्रति वादी तक पहुंचाने तक की प्रक्रिया को रिकॉर्ड में रखने पर भी जोर दिया गया है. इससे किसी स्तर पर लापरवाही होने पर जिम्मेदारी तय करना आसान होगा.

महिला वादियों के लिए भी विशेष व्यवस्था

फतेहपुर पुलिस ने महिला वादियों की गरिमा और निजता को ध्यान में रखते हुए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं. महिला वादी को एफआईआर की प्रति केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी.

महिला पुलिसकर्मी वादी को सम्मान और शालीनता के साथ एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराएगी. पुलिस का उद्देश्य है कि मुकदमे से जुड़े दस्तावेज हासिल करने में महिला वादी को किसी तरह की असहज स्थिति का सामना न करना पड़े.

वादियों को बार-बार थाने जाने से मिलेगी राहत

फतेहपुर पुलिस की यह पहल एफआईआर दर्ज कराने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. खासतौर पर उन वादियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा, जो किसी कारण से एफआईआर दर्ज होने के समय थाने पर मौजूद नहीं रह पाते हैं.

अब उन्हें मुकदमे की जानकारी या एफआईआर की प्रति के लिए थाने और पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. व्हाट्सऐप के जरिए डिजिटल कॉपी या बीट पुलिसकर्मी के माध्यम से घर पर प्रति उपलब्ध कराने की व्यवस्था से प्रक्रिया अधिक आसान और जवाबदेह बनाने की कोशिश की गई है.

UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है. लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान फतेहपुर के अधिशासी अभियंता पर निलंबन की कार्रवाई की गई, जबकि बरेली के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ऊर्जा विभाग ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि नए कनेक्शन के मामलों को बेवजह रोकना भारी पड़ सकता है.

फतेहपुर के अधिशासी अभियंता पर गिरी गाज

लखनऊ के शक्ति भवन में मंगलवार को नए बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई. इस दौरान सामने आए मामलों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए फतेहपुर के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने की कार्रवाई की गई.

वहीं, बरेली के अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की गई है. बिजली कनेक्शन देने में देरी और अनावश्यक आपत्तियां लगाकर मामलों को लंबा खींचने की शिकायतों को कार्रवाई की मुख्य वजह बताया गया है.

इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक अन्य अभियंताओं को भी चेतावनी दी गई है. अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि उपभोक्ताओं और कारोबारियों से जुड़े कनेक्शन के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाएं.

निवेश मित्र और झटपट पोर्टल के आवेदनों पर खास नजर

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेश मित्र और झटपट पोर्टल के माध्यम से आने वाले बिजली कनेक्शन के आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए.

उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान और तेज होनी चाहिए. खासतौर पर उद्योगों से जुड़े कनेक्शन के आवेदन किसी भी स्तर पर बेवजह नहीं रोके जाने चाहिए.

यदि किसी मामले में अनावश्यक देरी की शिकायत सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कनेक्शन में आनाकानी हुई तो विजिलेंस जांच

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी गई कि बिजली कनेक्शन देने में जानबूझकर आनाकानी या देरी की शिकायत मिलने पर सिर्फ विभागीय कार्रवाई तक मामला सीमित नहीं रहेगा.

जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच भी कराई जा सकती है. वहीं, बिजली व्यवस्था से जुड़ी किसी दुर्घटना में अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी.

ऊर्जा विभाग का फोकस सिर्फ नए कनेक्शन जारी करने तक सीमित नहीं है. राजस्व बढ़ाने, लाइन लॉस कम करने, बिलिंग व्यवस्था बेहतर करने, स्मार्ट मीटर की निगरानी और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए भी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं.

3.73 लाख नए बिजली कनेक्शन का मामला भी अहम

इस पूरी कार्रवाई के बीच प्रदेश में जारी किए गए नए बिजली कनेक्शनों से जुड़ा एक बड़ा मामला भी सामने है.

जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच प्रदेश में कुल 3,73,509 नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए. इन सभी कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का दावा किया गया है.

स्मार्ट मीटर की दर को लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग ने निर्धारित दर से अधिक वसूली होने पर अतिरिक्त रकम उपभोक्ताओं को वापस करने का निर्देश दिया है. लेकिन इस मामले में अब तक बिजली कंपनियां आयोग के सामने सिर्फ 93,138 कनेक्शनों का ही पूरा आंकड़ा पेश कर पाई हैं.

20 अगस्त को निगमों के एमडी से मांगा जाएगा हिसाब

नियामक आयोग ने अब सभी विद्युत निगमों के प्रबंध निदेशकों को 20 अगस्त को तलब किया है. उन्हें पूरे मामले में हलफनामा भी देना होगा.

कुल 3,73,509 नए कनेक्शनों में से 2,80,371 कनेक्शनों का हिसाब अभी सामने आना बाकी है. इसी वजह से बिजली निगमों में नए कनेक्शनों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी जुटाने को लेकर तेजी बढ़ गई है.

सभी निगम अपने-अपने स्तर पर रिकॉर्ड तैयार करने में जुटे हैं, ताकि आयोग के सामने कनेक्शन और स्मार्ट मीटर से जुड़ा पूरा विवरण रखा जा सके.

उपभोक्ता परिषद ने भी उठाए सवाल

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि हर नए कनेक्शन पर लगाए गए स्मार्ट मीटर का हिसाब लिया जाएगा.

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कुल 3,73,509 नए कनेक्शन जारी हुए हैं तो अभी तक सिर्फ 93,138 कनेक्शनों का ही हिसाब क्यों सामने आया है. बाकी 2,80,371 कनेक्शनों का अलग हिसाब क्यों देना पड़ रहा है, यह भी बड़ा सवाल है.

उपभोक्ता परिषद का कहना है कि आयोग में आपत्ति के बाद ही इस मामले की सुनवाई हुई थी. अब बाकी कनेक्शनों का विवरण सामने आने के बाद स्मार्ट मीटर की दर, वसूली और उपभोक्ताओं को वापस की जाने वाली रकम की स्थिति और साफ हो सकती है.

अधिकारियों की जवाबदेही पर सरकार का जोर

फतेहपुर के अधिशासी अभियंता का निलंबन और बरेली के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की कार्रवाई से साफ है कि बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों में विभाग अब लापरवाही को हल्के में लेने के मूड में नहीं है.

खासकर उद्योगों, व्यापारियों और नए उपभोक्ताओं से जुड़े बिजली कनेक्शन के आवेदनों को समय पर निपटाने पर जोर दिया जा रहा है. विभाग ने संकेत दिया है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ जरूरत पड़ने पर विजिलेंस कार्रवाई भी की जा सकती है.

आने वाले दिनों में 20 अगस्त को नियामक आयोग के सामने विद्युत निगमों के प्रबंध निदेशकों द्वारा दिए जाने वाले हलफनामे से स्मार्ट मीटर और नए बिजली कनेक्शनों के इस पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. बिंदकी क्षेत्र के भोले पुरवा गांव में एक गोदाम पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में डीएपी और यूरिया समेत सल्फर बरामद हुआ. जांच में गोदाम में उर्वरकों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस व अभिलेख नहीं मिले. इसके बाद टीम ने गोदाम को मौके पर ही सील कर खाद को जब्त कर लिया. मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है.

भोले पुरवा में खाद के गोदाम पर छापा

मामला बिंदकी क्षेत्र के भोले पुरवा गांव का है. कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि एक गोदाम में उर्वरकों का अवैध रूप से भंडारण किया गया है और खाद की कालाबाजारी की जा रही है. सूचना के बाद कृषि विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार बिंदकी राहुल कुमार और क्षेत्रीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गोदाम में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में उर्वरक रखा मिला. टीम ने जब गोदाम से संबंधित लाइसेंस और अभिलेख मांगे तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया.

173 बोरी खाद और 180 पैकेट सल्फर बरामद

जांच के दौरान गोदाम से कुल 173 बोरी उर्वरक बरामद हुई. इनमें 53 बोरी डीएपी और 120 बोरी यूरिया शामिल हैं. इसके अलावा टीम को 180 पैकेट सल्फर भी मिले.

कृषि विभाग ने बरामद उर्वरकों और सल्फर को अपने कब्जे में लेकर राज्य सरकार के पक्ष में जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी. अवैध रूप से संचालित गोदाम को भी मौके पर ही सील कर दिया गया.

बिना लाइसेंस हो रहा था खाद का भंडारण

कृषि विभाग के मुताबिक गोदाम में कौशल किशोर पुत्र लाल बहादुर, निवासी घेरा, विकास खंड खजुहा द्वारा उर्वरकों का भंडारण किया जा रहा था. जांच के दौरान गोदाम के लिए कोई वैध लाइसेंस या संबंधित अभिलेख नहीं दिखाया गया.

विभाग ने इस कार्रवाई को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7 और 8 के तहत किया है. विभागीय टीम ने मौके से मिली खाद को जब्त करने के साथ ही गोदाम को सील कर दिया.

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना जाफराबाद में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है. विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध तरीके से खाद का भंडारण और बिक्री करने वालों में भी हड़कंप मचा है.

किसानों को निर्धारित रेट पर खाद देने के निर्देश

जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने खाद के भंडारण और बिक्री को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि उर्वरकों का भंडारण और बिक्री केवल वैध लाइसेंस के आधार पर निर्धारित स्थान पर ही किया जाए.

उन्होंने खाद विक्रेताओं को रेट और स्टॉक बोर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं. किसानों को निर्धारित दरों पर बिना किसी टैगिंग के खाद उपलब्ध कराना होगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

छापेमारी में ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान उर्वरक निरीक्षक रंजीत कनौजिया, नायब तहसीलदार बिंदकी राहुल कुमार और क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा. कृषि विभाग की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से खाद का भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा है.

Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गई. कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में आदर्श इंटर कॉलेज के पास हुई इस घटना में दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

घटना स्वतंत्रता दिवस के दिन दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, आदर्श इंटर कॉलेज के पास बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और छींटाकशी हुई थी. शुरुआत में मामला बच्चों तक ही सीमित था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने-अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी.

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया. अचानक हुए विवाद से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

देखते ही देखते चलने लगीं लाठियां

बच्चों के विवाद में परिजनों के शामिल होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों ओर से मारपीट होती रही.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और पूरे मामले की जांच शुरू की.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और मौके से जुटाए गए अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है.

11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा

थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था. जांच में सामने आया कि दोपहर करीब एक बजे आदर्श इंटर कॉलेज के पास बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, पहले पक्ष से जुबैर, अनीस, शैफ, इमरान, रिजवान, जशीम और याशीर को नामजद किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से शादाब, दानिश, वोहाज और छोटू उर्फ अबरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत उपलब्ध अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-प्रथम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज कथित तौर पर उल्टा फहराया हुआ दिखाई दिया. तिरंगे की स्थिति का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी गई है. खास बात यह है कि मामले पर विभागीय अधिकारियों से जवाब लेने पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी.

फतेहपुर PWD कार्यालय में तिरंगे को लेकर विवाद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देशभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के पर्व का जश्न मनाया गया. सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी दौरान लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-प्रथम कार्यालय परिसर से सामने आई तस्वीरों ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया.

आरोप है कि कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहरा दिया गया. इसकी जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली. लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर सरकारी विभागों में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए, ऐसे में इस तरह की लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है.

वीडियो और फोटो सामने आने के बाद बढ़ा आक्रोश

मामले से जुड़े वीडियो और फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई. लोगों ने सवाल उठाया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण से पहले यह क्यों नहीं देखा गया कि तिरंगा सही से फहराया जाए.

लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है. इसलिए इसके रखरखाव और ध्वजारोहण में किसी भी तरह की लापरवाही को सामान्य गलती मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

अधिशासी अभियंता से जवाब लेने पहुंचे मीडियाकर्मी

मामले की जानकारी मिलने के बाद मीडियाकर्मी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता से पूरे मामले पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया. आरोप है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले पर कोई स्पष्ट जवाब देने के बजाय अधिशासी अभियंता के बैठक में व्यस्त होने की बात कही.

मीडियाकर्मियों को कथित तौर पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि अधिशासी अभियंता बैठक में हैं और तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दे सकते. इससे मामले को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब चिकित्साधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है. शुक्रवार को चिकित्साधिकारियों के एक दल ने सीएमओ डॉ. उदयभान सिंह से मुलाकात कर आठ बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा. डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक कार्रवाई और लगातार दबाव के चलते अधिकारी मानसिक तनाव में काम कर रहे हैं. वहीं सीएमओ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए खामियों पर कार्रवाई करना जरूरी है.

अधिकारों में हस्तक्षेप और वेतन रोकने पर जताई नाराजगी

चिकित्साधिकारियों ने आरोप लगाया कि उनके प्रशासनिक अधिकारों में लगातार हस्तक्षेप किया जा रहा है. कई मामलों में बिना नोटिस वेतन रोकने और स्थानांतरण आदेशों में बदलाव किए जाने से अधिकारियों में असंतोष है. डॉक्टरों का कहना है कि जिम्मेदारी दिए जाने के बाद यदि प्रभारियों को अपने स्तर पर निर्णय लेने के अधिकार ही नहीं मिलेंगे तो स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था प्रभावित होगी.

चिकित्साधिकारियों ने मांग की कि प्रत्येक प्रभारी को उसके पद और जिम्मेदारी के अनुरूप प्रशासनिक अधिकार दिए जाएं, ताकि वह अपने संस्थान और अधीनस्थ कर्मचारियों की व्यवस्था ठीक तरीके से संभाल सके.

वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी का आरोप

ज्ञापन में चिकित्साधिकारियों ने वरिष्ठता की अनदेखी का भी आरोप लगाया. उनका कहना है कि विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध होने के बावजूद जिला क्षय रोग अधिकारी का प्रभार लेवल-2 के चिकित्साधिकारी को दिया गया है.

डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से वरिष्ठ अधिकारियों को कनिष्ठ के अधीन काम करना पड़ रहा है, जो विभागीय व्यवस्था और वरिष्ठता के लिहाज से उचित नहीं है. उन्होंने प्रभार देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और वरिष्ठता का ध्यान रखने की मांग की.

रात नौ बजे वीडियो कॉल से उपस्थिति जांचने पर सवाल

चिकित्साधिकारियों ने रात करीब नौ बजे वीडियो कॉल के माध्यम से मुख्यालय में अधिकारियों की उपस्थिति जांचने की व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से अधिकारियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव बन रहा है.

विशेष रूप से महिला चिकित्साधिकारियों को लेकर भी डॉक्टरों ने चिंता जताई. उनका आरोप है कि लगातार निगरानी और प्रशासनिक दबाव से काम का माहौल प्रभावित हो रहा है.

दो महिला चिकित्साधिकारियों के इस्तीफे का भी जिक्र

ज्ञापन में डॉ. अपूर्वा पाल और डॉ. शिवानी बाजपेयी के त्यागपत्र का भी उल्लेख किया गया. चिकित्साधिकारियों ने दावा किया कि प्रशासनिक दबाव और कार्यस्थल के माहौल से जुड़ी परिस्थितियां भी इसके पीछे कारण रही हैं.

हालांकि, इन आरोपों को संबंधित चिकित्साधिकारियों के व्यक्तिगत निर्णय और उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर ही अंतिम रूप से देखा जाना चाहिए. चिकित्साधिकारियों ने इस मामले को विभाग में बने तनावपूर्ण माहौल से जोड़ते हुए कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार की मांग की.

संविदाकर्मियों और पुराने वित्तीय रिकॉर्ड को लेकर भी आपत्ति

चिकित्साधिकारियों ने संविदाकर्मियों पर की जा रही कार्रवाई और बार-बार निरीक्षण को लेकर भी नाराजगी जताई. उनका कहना है कि लगातार निरीक्षण और पुराने वित्तीय अभिलेख मांगे जाने से अधिकारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.

डॉक्टरों ने कहा कि निरीक्षण और रिकॉर्ड की जांच व्यवस्था का हिस्सा हो सकती है, लेकिन इसे पारदर्शी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों में भय का माहौल न बने.

सम्मान, विश्वास और सहयोग का माहौल बनाने की मांग

चिकित्साधिकारियों ने मांग की कि जिले के स्वास्थ्य विभाग में सम्मान, विश्वास, पारदर्शिता और सहयोग का माहौल बनाया जाए. उनका कहना है कि अधिकारी यदि मानसिक दबाव में काम करेंगे तो उसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों को पर्याप्त अधिकार और स्वतंत्रता दी जानी चाहिए, जिससे वह अपने स्तर पर समस्याओं का समाधान कर सकें.

मांग पूरी नहीं हुई तो प्रशासनिक प्रभार छोड़ने की चेतावनी

चिकित्साधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रशासनिक प्रभार छोड़कर केवल चिकित्सकीय दायित्व निभाने का फैसला ले सकते हैं. डॉक्टरों ने इसे सामूहिक रूप से उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है, लेकिन इसके लिए कार्यस्थल पर सम्मानजनक माहौल भी जरूरी है.

इस चेतावनी के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्थिति और संवेदनशील हो गई है. अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं.

सीएमओ बोले- खामियों को दूर करना उत्पीड़न नहीं

मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान सिंह का कहना है कि चिकित्सीय सेवाओं में सुधार करना केवल सीएमओ की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी चिकित्साधिकारियों का भी दायित्व है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में यदि कोई खामी सामने आती है तो उसे दूर करने के लिए कार्रवाई की जाएगी.

सीएमओ के मुताबिक व्यवस्था में सुधार के लिए निरीक्षण, रिकॉर्ड की जांच और आवश्यक कार्रवाई को उत्पीड़न के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. उनका कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती.

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिहाबाग खेलदार मोहल्ले में रहने वाला एक दंपति दबंगों की प्रताड़ना और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर अपना घर छोड़ने को मजबूर है. पीड़िता फहमीदा बानो का आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग उसके मकान की दीवार और छत को नुकसान पहुंचाकर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं.

विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जबकि पति के पहुंचने पर उस पर भी हमला किया गया. महिला ने कहा कि उसने कई बार पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. अब फहमीदा ने सवाल उठाया है कि जब योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा करती है तो उसके मामले में उसे न्याय क्यों नहीं मिल रहा.

क्या है पूरा मामला?

फहमीदा बानो सदर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिहाबाग खेलदार मोहल्ले की रहने वाली हैं. उनका कहना है कि उनके पिता और भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. मायके पक्ष में अब उनका कोई सहारा नहीं है. ऐसे में वह अपने पति महफूज आलम के साथ अपने पिता के मकान में रहती हैं.

फहमीदा कहतीं हैं कि पड़ोस में रहने वाले फैजान, शैबान, राजा, शायबा, रानी उर्फ शाहीन समेत कुछ अज्ञात लोग उनके मकान की दीवार और छत को नुकसान पहुंचाकर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं.

महिला के मुताबिक दीवारों को तोड़कर वहां बल्ली लगाने का काम किया गया. जब उन्होंने आरोपितों से अपने हिस्से की सीमा के भीतर निर्माण करने को कहा तो विवाद शुरू हो गया.

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट

फहमीदा के मुताबिक निर्माण का विरोध करने पर पड़ोस के लोग उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की. इसके बाद उन्होंने फोन करके अपने पति को घटना की जानकारी दी.

महिला का कहना है कि पति के मौके पर पहुंचने के बाद पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग छत की दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए. उन्होंने कहा कि इन लोगों के हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार और कट्टा था. आरोपितों ने उनके और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी.

महिला के अनुसार जब उनके पति ने बीच-बचाव करते हुए आरोपितों को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने भी पति पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके पति घायल हो गए.

असलहा लहराकर धमकी देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने असलहा लहराते हुए पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. फहमीदा के मुताबिक आरोपितों ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए यह भी कहा कि शासन और प्रशासन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. महिला का कहना है कि इस घटना के बाद से वह और उसका पति लगातार डर के माहौल में रह रहे हैं.

घायल पति ने 112 पर पुलिस को दी सूचना

फहमीदा के मुताबिक 5 अगस्त 2026 को उसके पति ने घायल अवस्था में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए.

महिला के अनुसार 112 पुलिस ने उन्हें कोतवाली जाकर शिकायत करने की सलाह दी. इसके बाद वह और उसके पति कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी.

फहमीदा का कहना है कि इसके बाद पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा. हालांकि, महिला का आरोप है कि अस्पताल में केवल उसके पति का मेडिकल कराया गया, जबकि उसका मेडिकल नहीं कराया गया. पीड़िता का दावा है कि शिकायत के बावजूद संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.

एक साल पहले भी मारपीट का आरोप

फहमीदा बानो का कहना है कि उसके साथ मारपीट और विवाद की यह पहली घटना नहीं है. करीब एक साल पहले भी उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ मारपीट की गई थी.

महिला के मुताबिक उसने इस मामले में 8 जनवरी 2025 को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी. शिकायत का संदर्भ संख्या 400172250349996 बताया गया है. फहमीदा के अनुसार इसके बाद उसने 8 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर और 20 नवंबर 2025 को कोतवाली प्रभारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था.

महिला का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उसके मुताबिक कार्रवाई नहीं होने से आरोपितों के हौसले बढ़ते गए.

10 अगस्त को फिर जान से मारने की मिली धमकी

फहमीदा ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त 2026 को गुलफाम पुत्र इकबाल निवासी इमिलिहाबाग खेलदार उसके घर के सामने आया और उसे जान से मारने की धमकी दी.

महिला के मुताबिक गुलफाम ने उससे कहा कि पिछली घटना के बाद भी उसका मन नहीं भरा है और अब उसके साथ ऐसा किया जाएगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी.

पीड़िता का आरोप है कि धमकी देने के बाद गुलफाम वहां से चला गया. इस घटना के बाद महिला और उसका पति और ज्यादा भयभीत हैं.

डर के कारण घर छोड़ने को मजबूर दंपति

लगातार विवाद, कथित मारपीट और धमकियों से परेशान फहमीदा बानो का कहना है कि अब उसे अपने और अपने पति की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है.

महिला का कहना है कि यदि भविष्य में उसके या उसके पति के साथ कोई बड़ी अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. इसी डर के चलते वह और उसका पति अपना घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.

फहमीदा के मुताबिक जिस मकान में वह अपने पिता की मौत के बाद रहने का सहारा लेकर रह रही थी, अब उसी मकान को छोड़ने की स्थिति बन गई है.

फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार?

पीड़िता ने अपनी शिकायतों और घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. फहमीदा बानो का कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती है. ऐसे में उसकी शिकायतों के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.

फहमीदा ने सवाल उठाते हुए कहा, "योगी सरकार तो अपराधियों को समाप्त करने वाली सरकार है, फिर मेरी शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही. पुलिस अपराधियों को संरक्षण क्यों दे रही है. क्या मुझे न्याय नहीं मिलेगा."

महिला का कहना है कि उसने पुलिस से लेकर अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई, लेकिन उसे अब तक सुरक्षा और न्याय नहीं मिला.